चीन में कारखाने में विस्फोट, 10 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि जियांगसू की राजधानी उत्तरी नांजिंग में एक कारखाने में विस्फोट हुआ। इसमें 120 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने संभावना जताई कि प्लास्टिक कारखाने में गैस रिसाव की वजह से यह विस्फोट हुआ है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह तकरीबन 10.15 बजे की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications