सलेम खुद हुआ जख्मी : दोसा
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दो दिन पहले इस मामले को अपने हाथ में लिया है।
अपराध शाखा ने दोसा और उसके सहयोगी अब्दुल कय्यूम शेख को हिरासत में लिया और दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोसा ने सलेम पर हमले से इंकार किया और आरोप लगाया कि सलेम ने खुद को जख्मी कर लिया।
दोसा ने यह आरोप भी लगाया कि सलेम ने संपत्ति से जुड़े एक मामले में उससे 30 लाख रुपये हड़प लिए।
दोसा पर आरोप है कि उसने गत रविवार को दक्षिण मुंबई स्थित जेल में हुए मामूली झगड़े में सलेम पर नुकीले चम्मच से हमला किया था जिससे उसके चेहरे एवं गर्दन पर जख्म आएं।
इस घटना के बाद सलेम को तलोजा जेल और दोसा को ठाणे केंद्रीय कारागार में स्थनांतरित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सलेम ने वर्ष 2005 में पुर्तगाल से आकर आत्मसमर्पण किया था। उसके खिलाफ दो हत्याओं सहित नौ अपराधों में मुकदमे चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications