एकल मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के गठन का प्रयास
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव शैलेष नायक ने कहा, "हम विश्व मौसम विज्ञान संगठन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर एक ऐसी पूर्वानुमान प्रणाली विकसित करने के लिए काम करेंगे जहां मौसम की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके परिणामों के आधार पर मानसून की एकल भविष्यवाणी होगी।"
मंगलवार को मंत्रालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में काफी काम किया गया है।
उन्होंने कहा, "मानसून की बारिश का सीधा संबंध देश में कृषि से है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आधुनिकीकरण के लिए काफी धन खर्च किया गया है।"
इस मौके पर मंत्री ने समुद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए पहला राष्ट्रीय सम्मान प्रसिद्ध वैज्ञानिक एस. कृष्णस्वामी को प्रदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications