अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 25 मरे
निमरोज सूबे के गवर्नर गुलाम दस्तगीर आजाद ने बताया कि बाकवा जिले में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल भी हो गए। आजाद ने कहा, "मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। हादसा की जगह दूर होने की वजह से हमें सही संख्या की जानकारी नहीं है।"
इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। महज एक ही दिन पहले अफगान सरकार ने कहा था कि शुक्रवार को हेलमंद प्रांत में नाटो के रॉकेट हमले में 52 नागरिक मारे गए। नाटो ने हमले में नागरिकों के मारे जाने की बात को खारिज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications