झारखण्ड में पाठ्यपुस्तक को लेकर हंगामा

झामुमो ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उड़ीसा सरकार से पाठ्यपुस्तक से इस संदर्भ को तुरंत हटाने की मांग की है।

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारी पार्टी ने जनजातीय समुदाय और गरीबों के लिए संघर्ष किया है। हम पाठ्यपुस्तक से आपत्तिजनक तथ्यों को हटाने की मांग करते हैं।"

सोरने ने इस संबंध में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक पत्र भी लिखा है। जमशेदपुर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा सरकार के पुतले फूंके और पटनायक से माफी मंगाने को कहा।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो महासचिव रमेश हांसदा ने कहा, "हम उड़ीसा के मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।"

झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "पाठ्यपुस्तक पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।"

झामुमो के एक सूत्र ने बताया कि पाठ्यपुस्तक 'प्रायोगिक उड़िया भाषा' की पृष्ठ संख्या 127 पर पार्टी को अव्यवस्था पैदा करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+