गडकरी को गोविंदाचार्य की नसीहत
गंगा आंदोलन की रूपरेखा के सिलसिले में हरिद्वार आए गोविंदाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में ज्यादा बोलने की कम और कम बोलने की ज्यादा जरूरत होती है। राजनेताओं को यह प्राथमिक ध्यान रखना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में वह काम कर रहे हैं, उसमें जरूरत है साहस, जोखिम और वीरता की।
पूर्व भाजपा महासचिव ने देश के दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों की नीतियां विदेश परस्त, अमीर परस्त और प्रकृति विनाशक हैं।
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पूर्व ही देहरादून में राज्य भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कांग्रेस के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। इसके कारण गडकरी की काफी किरकिरी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications