देश के 80 जिले बाढ़ की चपेट में
जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल ने लोकसभा में बताया कि बाढ़ प्रबंधन का मामला राज्य का विषय है और इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। इसे रोकने के लिए उन्हें ही योजनाओं का क्रियान्वयन करना होता है।
बंसल ने बताया कि आंध्र प्रदेश के 14, अरुणाचल प्रदेश और केरल के 10-10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके साथ ही असम के 15, मिजोरम और पंजाब में आठ-आठ, बिहार और हरियाणा में पांच-पांच और गोवा, मेघालय, उत्तराखण्ड, पश्चिमी बंगाल तथा पुडूचेरी के एक-एक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पहुंचाने की लिए प्राथमिक तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार होती हैं और केंद्र सरकार वित्तीय मदद मुहैया कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications