अमेरिकी कांग्रेस ने अफगानिस्तान में खर्च को मंजूरी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में विधेयक को 308-114 मतों से पारित किया गया। सीनेट ने विधेयक को पिछले सप्ताह पारित किया था। इसे अब हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास भेजा जाएगा।
विधेयक में अफगानिस्तान और इराक के युद्ध में व्यय के लिए 37.1 अरब डॉलर की रकम, हैती में भूकंप राहत के लिए 2.9 अरब डॉलर निर्धारित की गई है।
विधेयक पर विलंब से अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन चिंतित था क्योंकि अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाने के बावजूद उसे कम पैसे में काम चलाना पड़ रहा था।
ओबामा ने अफगानिस्तान युद्ध का विरोध कर रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के ही कुछ सदस्यों के रुख को खारिज कर दिया। ये लोग सैनिकों की तय समय सीमा में वापसी पर जोर दे रहे थे। ओबामा ने दिसंबर में अफगानिस्तान में और अधिक सैनिकों की तैनाती की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications