मप्र में बस में लूटपाट
अशोकनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार रात लुटेरों ने एक यात्री बस में लूटपाट की और दो पुलिसवालों की बंदूकें भी छीन ले गए।
पुलिस के अनुसार टीकमगढ़ से इंदौर जा रही एक निजी बस को लुटेरों ने अशोकनगर की नसीहर घाटी के पास लूट लिया। यहां सड़क पर लकड़ियां डालकर बस रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद चालक पर गोलीबारी भी की गई।
यात्रियों के अनुसार लुटेरों के तीन साथी बस में यात्रा कर रहे थे और उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने बस के टायर में गोली मार दी। इसके बाद बस यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की और दो पुलिसवालों की बंदूक भी छीन ले गए।
पुलिस के अनुसार करीब 10 से 12 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications