भारत-ब्रिटेन संबंधों को आगे ले जाना चाहते हैं कैमरन
इंफोसिस टेक्नोलॉजीज में इंजीनियरों और व्यापारिक नायकों के बीच अपने 30 मिनट के विशेष व्याख्यान में कैमरन ने कहा, "मैं एक नया प्रधानमंत्री हूं। मैं एक नए गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहा हूं। हम ब्रिटेन को और दुनिया भर में उसके संबंधों को एक नई शुरुआत दे रहे हैं।"
कैमरन ने कहा, "हम साझेदारियां करना चाहते हैं, दोस्ती को ऊंचा उठाना चाहते हैं, हम संवाद को विस्तार देना चाहते हैं। इसलिए मैं यहां एक स्पष्ट उद्देश्य से आया हूं, यह दिखाने के लिए कि दोनों देशों के लिए इस नई शुरुआत का क्या अर्थ है।"
कैमरन ने कहा कि यह उनका तीसरा भारत दौरा है। उन्होंने कहा, "पहली बार मैं तब आया था जब एक राजनीतिज्ञ था। एक बार तब आया था जब नेता प्रतिपक्ष था। मैं अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में भारत आया हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications