ब्रिटेन के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण : कैमरन

कैमरन ने इंफोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के परिसर में लगभग 2,000 इंजीनियरों और उद्योगपतियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, "भारत हमारे भविष्य के लिए खासतौर से आर्थिक कारणों से बहुत महत्वपूर्ण बन गया है, क्योंकि आपका देश हमारी कंपनियों के लिए अपार अवसर मुहैया कराता है।"

कैमरन ने कहा कि वह आने वाले महीनों और वर्षो में साझेदारी व निवेश के जरिए ब्रिटेन और भारत में हजारों की संख्या में रोजगार में बढ़ोतरी को देखना चाहते हैं।

कैमरन ने अपने 30 मिनट के संबोधन में कहा, "इस बार मेरे दौरे का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन और भारत में तमाम नौकरियों को पैदा करने के लिए अवसरों का सृजन करना।"

भारतीय कंपनियां ब्रिटेन में लगभग 90,000 लोगों को नौकरी देती हैं, जबकि ब्रिटेन में तमाम नौकरियां इसलिए पैदा होती हैं, क्योंकि भारत में ब्रिटिश कंपनियों की बड़ी उपस्थिति है।

अमेरिका में औद्योगिक क्रांति की ऊंचाई के समय प्रचलित लोकोक्ति का जिक्र करते हुए, जब कहा जाता था, "अवसर और भविष्य पाने के लिए पश्चिम की ओर जाओ जवान।" कैमरन ने कहा कि "आज के निवेशक और उद्यमियों को पूर्व की ओर जाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+