महंगाई पर राष्ट्रपति से मिलेंगे भाजपा नेता
दिल्ली में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने महंगाई, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के राजनीतिक दुरुपयोग और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में सड़ रहे अनाज के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की।
बैठक के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा महंगाई के खिलाफ देश भर से एकत्रित किए गए 10 करोड़ हस्ताक्षरों को गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को सौंपेगी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार 12 बजे विजय चौक पर एकत्रित होकर पार्टी नेता जुलुस की शक्ल में राष्ट्रपति भवन की ओर कूच करेंगे। आगामी कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने बताया कि पार्टी सीबीआई मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेगी। साथ ही एफसीआई के गोदामों में जहां-जहां अनाज सड़ रहे हैं वहां पार्टी के लोग छापामारी अभियान चलाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications