थाना प्रभारी की पिटाई से सहकर्मी की मौत
चकिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कौलेश्वर पासवान ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि देर रात गश्त पर जाने को लेकर थाना प्रभारी अनिल सिंह और मुंशी जय नारायण मेहता के बीच कहासुनी आरंभ हुई। इसके बाद इन दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी उसे पीटने लगे। पिटाई की वजह से मेहता बुरी तरह घायल हो गए थे।
पासवान ने बताया घायलावस्था में मेहता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि मेहता दमा के मरीज भी थे। घटना के बाद थाना प्रभारी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications