'अगवा' रूसी हेलीकॉप्टर लौटा
मास्को, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सूडान में आतंकवादियों द्वारा कथित तौर अगवा किया गया रूस का एक हेलीकॉप्टर हवाई ठिकाने पर लौट आया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि हेलीकॉप्टर को दारफूर से अगवा कर लिया गया है। इसमें चालक दल के चार सदस्य और पांच अन्य लोग सवार थे।
हेलीकाप्टर 'यूटी एयर' नाम की कंपनी का था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका हेलीकॉप्टर लौट आया है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications