राजस्थान भाजपा ने बुजुर्ग नेताओं को निकाय चुनावों से दूर रखा
चतुर्वेदी ने जिला प्रभारियों को एक अगस्त से जिलों के दौरे करने और संभावित प्रत्याशियों के नामों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
उन्होंने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले सूची जारी की। राज्य स्तर पर चुनावों के संचालन के लिए वसुंधरा सहित छह सदस्यों को शामिल किया गया है। चतुर्वेदी स्वयं समिति के अध्यक्ष होंगे। इन दोनों के अलावा विधायक दल के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी, तीन महामंत्री सतीश पूनिया, श्रीचंद कृपलानी और मदन दिलावर को शामिल किया गया है। पहले समिति में पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को भी शामिल करने की चर्चा थी, लेकिन छोटा आकार रखने के मकसद से उन्हें दूर रखा गया है।
निकाय चुनावों के लिए जिला स्तर पर बनने वाली समितियों में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, स्थानीय सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष और तीन स्थानीय वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications