मैं एक व्यावहारिक राजनीतिज्ञ हूं : कैमरन
कैमरन ने कहा, "आज मैंने संबंधों में बढ़ोतरी और सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझे संकल्प के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह भावनाओं से पैदा नहीं हुआ है।"
यहां इंफोसिस टेक्नोलॉजीज में अपने 30 मिनट के संबोधन में कैमरन ने कहा, "मैं एक व्यावहारिक राजनीतिज्ञ हूं।"
कैमरन ने कहा, "मैं मानता हूं कि जब समस्याएं गंभीर हों तो हमें उससे निपटना चाहिए। जब जवाब लाजिमी हो तो हमें जवाब देना चाहिए। मैं इसीलिए यहां आया हूं।" कैमरन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा है।
कैमरन ने तीन गंभीर समस्याओं को गिनाया - आर्थिक संकट, वैश्विक असुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कहा कि इन समस्याओं का जवाब देना लाजिमी है। इसके जवाब के लिए भारत और ब्रिटेन एकजुट होने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications