पहली आधिकारिक यात्रा पर कैमरन भारत पहुंचे
बेंगलुरू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन बुधवार तड़के भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरू पहुंच गए।
बेंगलुरू के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) स्थित हवाई अड्डे पर कर्नाटक के गृह मंत्री वी.एस. आचार्य और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कैमरन का स्वागत किया।
कैमरन राज्य के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज से मुलाकात करने के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। कैमरन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications