कानपुर में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग
शहर के पनकी थाना क्षेत्र के दादानगर इलाके स्थित मुरारी लाल अग्रवाल केमिकल फैक्टरी में लगी भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
पनकी थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि दमकल की 10 गाड़ियां करीब एक घंटे से आग बुझझाने के काम में लगी हैं। फिलहाल आग को बढ़ने से रोक लिया गया है। आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
मिश्रा ने कहा कि आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हादसे के समय फैक्टरी में कुछ मजदूर मौजूद थे, लेकिन तत्काल सभी को बाहर निकाल लिया गया। अब किसी के फंसे होने की संभवना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications