महिन्द्रा एण्ड महिंद्रा का मुनाफा 40 प्रतिशत बढ़ा
कंपनी ने एक बयान में कहा, "कंपनी के मुनाफे में यह वृद्धि बिक्री में बढ़ोतरी और लागत नियंत्रण के चलते हुई है।"
इस दौरान कंपनी की कुल आय 20.2 प्रतिशत बढ़कर 5,663.5 करोड़ रुपये हो गई है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 4,711.8 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने इस तिमाही में 3,125 वाहनों का निर्यात किया है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही से 173 प्रतिशत ज्यादा है।
घरेलू बाजार में ट्रेक्टर बिक्री में कंपनी ने 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है वहीं ट्रेक्टरों के निर्यात में 71.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications