मुझे और मुलायम को सीबीआई का डर नहीं : लालू
मूल्य वृद्धि पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने की अनुमति के लिए लोकसभा में चल रही बहस में भाग लेते हुए लालू ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों के नेतृत्व को याद दिलाया कि उन्हें और मुलायम सिंह यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का कोई डर नहीं है।
संसद के बजट सत्र में ईंधन की मूल्य वृद्धि पर कटौती प्रस्ताव पर मतदान के दौरान आरोपों का सामना करने का हवाला देते हुए राजद अध्यक्ष ने कहा, "किस सीबीआई से हम भयभीत हैं। मैं सीबीआई से भयभीत नहीं हूं। मुलायम सिंह सीबीआई से डरे हुए नहीं है।"
बजट सत्र में कटौती प्रस्ताव पर मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी एवं राजद ने आश्वासन दिया था कि वे कटौती प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। लेकिन संसद में भाजपा के साथ मतदान नहीं करने की बात कहते हुए दोनों दलों के सांसद सदन से बाहर चले गए थे। इस तरह उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सरकार की मदद की।
दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने चण्डीगढ़ में एक रैली के दौरान कहा था कि लालू और मुलायम ने कटौती प्रस्ताव के दौरान विपक्ष को धोखा दिया था, क्योंकि वे सीबीआई द्वारा दायर मुकदमों का सामना कर रहे थे।
साथ ही उन्होंने कुछ बयानों में दोनों को नीचा दिखाने का प्रयास किया था।
स्वयं को सताए गए वर्ग से उभरे नेता बताते हुए राजद नेता ने कहा, "हमें कोई निर्देश नहीं दे सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications