चीन में कारखाने में विस्फोट, 5 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि जियांगसू की राजधानी उत्तरी नाजिंग में एक कारखाने में विस्फोट हुआ। इसमें 100 से अधिक घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक कारखाने में गैस के रिसाव की वजह से विस्फोट होने की संभावना है। यह वारदात स्थानीय समयानुसार सुबह तकरीबन 10.15 बजे की है।
विस्फोट की चपेट में गुजर रही एक बस भी आई गई जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। बचाव कार्यकर्ता मलबे में दबे हुए लोगों को तलाश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications