चीन में भारी बारिश, 30,000 लोग फंसे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय बाढ़ एवं सूखा राहत कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जिलीन प्रांत के कौकियन शहर में संचार व्यवस्था ठप्प हो गई है। राहत कार्य के लिए वहां करीब 200 बचाव कर्मी भेजे गए हैं।
जिंगशान नदी में बाढ़ आने की वजह से कौकियन रेलवे स्टेशन पर 80 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आंधी के साथ हुई बारिश की वजह से संगहु की सहायक नदी वेंदे में बाढ़ आ गई है। इसी के चलते कौकियन शहर भी बाढ़ की चपेट में है।
पड़ोस के लियोंगलिंग प्रांत में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications