कंप्यूटर की बिक्री में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी
उद्योग जगत को उम्मीद है कि वर्ष 2010-11 के दौरान कंप्यूटर की बिक्री 90,35000 इकाई को पार कर जाएगी।
'मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन फॉर इन्फारमेशन टेक्न ोलॉजी'(एमएआईटी) के अनुसार, "अप्रैल 2009 और मार्च 2010 के बीच 80.3 लाख कंप्यूटर बिके। इसी के साथ इसकी बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।"
अकेले डेस्कटॉप की 55.2 लाख इकाइयों की ब्रिकी हुई और 25 लाख नोटबुक व नेटबुक की बिक्री हुई।
एमएआईटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने बताया, "आर्थिक मंदी के खत्म होने और उपभोक्ता व व्यापार में सुधार होने की वजह से कंप्यूटर के बाजार में बेहतर स्थितियां देखने को मिल रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications