लापरवाही के आरोप में पुलिस अधिकारी निलंबित
कश्यप ने बुधवार को विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण के जरिए बताया कि जबलपुर के पोलीपाथर क्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन प्रभा कश्यप के घर पर 14 अप्रैल 2010 की रात शराब ठेकेदारों ने हमला बोला था। देवाशीष शुक्ला नामक एक व्यक्ति के उनके घर में जान बचाने के लिए घुसने के कारण यह हमला किया गया था। बाद में उस व्यक्ति को सड़क पर मार डाला गया।
विधायक का आरेाप है कि गोरखपुर पुलिस ने शराब ठेकेदार राजीव शिवहरे व उसके साथियों की तरफदारी करते हुए घायल प्रभा का न तो चिकित्सा परीक्षण कराया और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विधायक के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में पुलिस चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके बाद भी मिश्रा ने कार्रवाई में लापरवाही बरते जाने का आरोप मानते हुए गोरखपुर थाने के प्रभारी आर.के. शुक्ला को निलंबित कर जोन से बाहर स्थानांतरित करने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications