भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिली इमारत में रहने वाले भाजपा नेता बाबू लाल साहू ने बुधवार दोपहर खुद को गोली मार ली। साहू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
बताया गया है कि साहू ने जिस वक्त खुद को गोली मारी, उस समय उनकी पत्नी घर में ही थीं। साहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पत्नी को जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications