इस्लामाबाद विमान दुर्घटना में 100 से अधिक की मौत (लीड-3)

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के समीप घने जंगल वाले मर्गला हिल्स इलाके में बुधवार सुबह भारी वर्षा के बीच एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

एयरब्लू की उड़ान संख्या 202 तुर्की से कराची होकर इस्लामाबाद आ रही था। स्थानीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे विमान का संपर्क हवाई अड्डे से टूट गया। वह मर्गला हिल्स के लोकप्रिय दामनकोह रिसॉर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रबंधक सलाहुद्दीन गुल ने आईएएनएस से कहा कि दुर्घटना का कारण कम दृश्यता हो सकता है।

विमान में छह बच्चों और चालक दल के छह सदस्यों सहित 147 लोग सवार थे। इस उड़ान के लिए 159 लोगों के पास टिकट थे। इनमें से 12 लोग देरी की वजह से उड़ान नहीं पकड़ सके।

अन्य लोग इतने नसीबवाले नहीं थे। एक युगल का विवाह केवल तीन दिन पहले हुआ था और वे हनीमून के लिए इस्लामाबाद जा रहा था। छह स्कूली बच्चे युवा संसद में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ए-320 विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ रहा था।

बचावकर्मियों को राहत कार्यो में बहुत कठिनाई हो रही है क्योंकि दुर्घटनास्थल दुर्गम है और वहां वाहन नहीं पहुंच सकते। विमान का मलबा घाटी के दोनों ओर काफी दूर तक फैल गया है।

बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है और अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। एक अधिकारी ने कहा कि 80 शव बरामद किए जा चुके हैं।

बचावकर्ताओं ने शवों को बाहर निकालने के लिए तीन किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई है। विमान के मलबे को काटने के लिए भारी उपकरण दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों के बारे में परस्पर विरोधी खबरें मिल रहीं हैं। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि दुर्घटना में पांच लोग जीवित बचे हैं। वहीं समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा है कि बचावकर्मियों को कम से कम 40 जीवित लोग मिले हैं।

घटनास्थल पर ही सभी जीवित बचे लोगों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनको इस्लामाबाद के एक अस्पताल में भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी और पंजाब, सिंध तथा खबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्रियों के साथ दुर्घटना स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एयर कोमोडोर अब्दुल मजीद के नेतृत्व में एक जांच बोर्ड गठित किया है।

नागरिक उड्डयन विभाग के प्रवक्ता परवेज जार्ज ने कहा कि सभी तरह की मौसम और तकनीकी जांच के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। कराची से इस्लामाबाद के लिए उड़े विमान का संपर्क स्थानीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे हवाई अड्डे से टूट गया।

मर्गला हिल्स इलाके में कई विमानभेदी तोपें लगी हैं और जंगलों से भरी इस पहाड़ी पर सेना की कई जांच चौकियां हैं।

बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के चिंतित रिश्तेदार हवाई अड्डे पर जमा हो गए हैं।

हादसे के समय इस्लामाबाद में बारिश हो रही थी और घना कोहरा था। संभवत: यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+