मां को मारकर खुद को गोली मारी
पुलिस के अनुसार मानसी निवासी पवन साह ने मंगलवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। पहले उसने अपनी मां को गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने भतीजे समेत परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे वे सभी घायल हो गए। फिर उसने खुद को गोली मार ली।
खगड़िया के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी पवन साह समेत सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके पास से दो देशी रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद का लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications