हानिकारक बैक्टीरिया का घर है मोबाइल फोन
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार जांच में पाया गया है कि फोन पर खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं। इनकी वजह से फोन धारकों को पेट में गंभीर बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन में इस्तेमाल किए जा रहे 6.3 करोड़ मोबाइल फोन में से 1.47 करोड़ उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।
शोध करने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञ जिम फ्रांसिज ने कहा, "मोबाइन फोन में हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसलिए फोन को साफ रखने की जरूरत है।"
एक अन्य शोधकर्ता केरी स्टेनवे ने कहा, "मोबाइल फोन को बैक्टीरिया से दूर रखा जा सकता है। जब हम कोई गंदी वस्तु हाथ में लेते हैं उसी माध्यम से कीटाणु हाथ में आते हैं।"
उन्होंने बताया, "लोगों को इससे बचने के लिए ऐहतियात बरतने और सफाई रखने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications