दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए निवेश बढ़ाएगा एनडीडीबी
एनडीडीबी की अध्यक्ष अमृता पटेल ने कहा कि अप्रैल 2011 से मार्च 2017 तक निर्धारित योजना के पहले चरण में 1,600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि विश्व बैंक की अंतर्राष्ट्रीय विकास संस्था से कर्ज के रूप में ली जाएगी।
पटेल ने कहा, "अच्छे पशुआहार से काफी अंतर आता है। अच्छी गुणवत्ता के लिए फिलहाल बोर्ड के पास उपलब्ध एक करोड़ हेक्टेयर जमीन के सात फीसदी हिस्से पर पशुआहारों की खेती की जा रही है।"
पटेल ने इस क्षेत्र में निजी भागीदारी पर जोर देते हुए कहा, "इस क्षेत्र में अब व्यापारिक माहौल तेजी से बढ़ रहा है और यहां भारी निवेश की आवश्यकता है।"
वर्गीज कुरियन द्वारा जुलाई 1970 में दुग्ध क्रांति की नींव डालने के 26 साल बाद भारत दुनिया का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बन गया था।
फिलहाल भारत में 10.2 करोड़ टन दूध उत्पादन किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications