किशोर की मौत के बाद भीड़ का उपद्रव

इलाहाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में बुधवार को एक किशोर के ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद बाद नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। लोगों ने पथराव और आगजनी भी की।

पुलिस के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलपुर गांव में दोपहर साइकिल सवार हेमराज (14) को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।

इसके बाद नाराज लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी और आस-पास के वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

धूमनगंज थाने के वरिष्ठ उप-निरीक्षक ध्रुव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। पुलिस द्वारा तितर-बितर किए जाने पर लोगों ने पीपलपुर पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की।

सिंह ने कहा कि फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उपद्रवियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+