आस्ट्रेलिया में महिला पर बेटी को यौनकर्मी बनाने का आरोप
वोलोन्गोंेग जिला अदालत को मंगलवार को बताया गया कि किशोरी को उसकी मां ने एक वेश्यालय में भेजा था। इस स्कूली छात्रा के पास 13 घंटे के दौरान 18 ग्राहक आते थे। 'लैला' के नाम से काम करने वाली इस किशोरी को 330 डॉलर प्रति घंटे की दर से भुगतान किया जाता था।
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने बुधवार को कहा कि किशोरी के पिता ने अपनी पूर्व पत्नी के इस कृत्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
अनिच्छा के बावजूद किशोरी तीन बार वेश्यालय में गई क्योंकि वह अपनी मां को नाराज नहीं करना चाहती थी।
उसने कहा कि मां की आर्थिक तंगी के कारण उसने इस काम के लिए सहमति दी। महिला ने बाल वेश्यावृत्ति के आरोप को स्वीकार नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications