इस्लामाबाद में विमान दुर्घटना में 5 जीवित बचे
एयरब्लू की उड़ान संख्या 202 तुर्की से कराची होकर इस्लामाबाद आ रही थी। स्थानीय समयानुसार सुबह 9.45 बजे विमान का संपर्क हवाई अड्डे से टूट गया। वह मर्गला हिल्स के लोकप्रिय दामनकोह रिसॉर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि दुर्घटना में पांच लोग जीवित बचे हैं।
एक्सप्रेस न्यूज टीवी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटना में कम से कम 40 से 45 लोग जिंदा बचे हैं और उनको इस्लामाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा है कि बचावकर्मियों को कम से कम 40 जीवित लोग मिले हैं।
घटनास्थल पर ही सभी जीवित बचे लोगों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनको इस्लामाबाद के एक अस्पताल में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications