पालतू कुत्ते हो रहे हैं मोटापे के शिकार
एक वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार एक पशु धर्मार्थ संगठन ने चेतावनी दी है कि मनुष्यों की तुलना में कुत्तों में मोटापा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। करीब एक तिहाई कुत्ते इसके शिकार हैं।
यदि मौजूदा दर से यह प्रवृत्ति जारी रही तो 2013 तक प्रत्येक दो में से एक कुत्ता मोटापे के चंगुल में फंस जाएगा।
वरिष्ठ पशु चिकित्सक सीन वेंसले कहते हैं, "ज्यादातर लोग अपने कुत्तों को चिप्स, पनीर, केक जैसी मोटापा बढ़ाने वाली चीजें खिलाते हैं लेकिन उन्हें ठीक ढंग से टहलने या दौड़ने नहीं देते।"
वह कहते हैं, "मोटे कुत्ते लोगों को दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। लोग अपना प्यार जताने के लिए उन्हें खूब खिलाते हैं लेकिन इसकी वजह से बचपन में ही उनकी जान को खतरा पैदा हो जाता है।"
अध्ययन के अनुसार ब्रिटेन में 35 लाख से ज्यादा पालतू कुत्ते मोटापे से जूझ रहे हैं।
वेंसले कहते हैं, "मोटापे से परेशान कुत्ते सुस्त रहते हैं। वे कम खेलते हैं और उनमें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का खतरा पैदा हो जाता है। एक पैकेट बिस्कुट खाने से किसी आदमी पर जितना असर पड़ता है उतना ही असर कुत्ते पर सिर्फ एक बिस्कुट खाने से पड़ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications