लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव नामंजूर
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने बुधवार को विपक्ष दलों की ओर से महंगाई के मुद्दे पर दिए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया।
मीरा कुमार ने कहा कि वह अन्य नियमों के तहत इस विषय पर चर्चा कराने को तैयार हैं लेकिन मौजूदा समय में कार्यस्थगन प्रस्ताव मंजूर नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications