राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित (लीड-1)
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों शांत कराने की कोशिश की परंतु हंगामा नहीं थमा। इस वजह से उन्होंने सदन कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications