पाकिस्तान को अमेरिकी मदद से भारत को खतरा नहीं

वाशिंगटन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य सहायता से भारत को कोई खतरा नहीं है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे.क्राउले ने संवाददाताओं से कहा कि स्थिर पाकिस्तान भारत के लिए खतरा नहीं है। स्थर भारत को पाकिस्तान से डरने की जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान को दी गई सहायता का उपयोग सीमा पार भारत में आतंकवाद फैलाने में न हो इसे अमेरिका कैसे सुनिश्चित करेगा, संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर क्राउले ने कहा, "पाकिस्तान को दी गई सैन्य सहायता का समझौते के तहत ही उपयोग हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास व्यवस्था है।"

उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिकी सहायता के पाकिस्तानी उपयोग के बारे में संदेह होता है, अमेरिका सीधे पाकिस्तानी सरकार के सामने मामले को उठाता है। ऐसा पहले किया गया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

यह पूछे जाने पर कि मुंबई हमले में आईएसआई की भूमिका के बारे में क्या अमेरिका ने पाकिस्तान से बात की है, क्राउले ने कहा, "हमने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बहुत बार बात की है।"

क्राउले ने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ चर्चा हुई है लेकिन गोपनीय दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद से मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाना सुनिश्चित करने के बारे में चिंताएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में भारत और पाकिस्तान के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है और अमेरिका की चिंता पाकिस्तान में और पाकिस्तानी सरकार में शामिल ऐसे तत्वों के बारे में है। इस बारे में पाकिस्तान के साथ कई बार बात की गई है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के बारे में अमेरिका को कुछ करने की जरूरत है, अफगानिस्तान के इस आग्रह के बारे में क्राउले ने कहा, "निश्चित तौर पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में तनाव है। इसका ऐतिहासिक अस्तित्व है, यह कोई चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+