दिल्ली में उमस भरी गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो औसत से पांच डिग्री कम है।
दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी से 59 फीसदी के बीच रहा।
मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक दिल्ली में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इस मौसम में यहां अबतक 228.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो कि औसत से 10 फीसदी कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications