उफनाने को तैयार मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश की नदियां पानी से लबालब हैं और इनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मानसून ने राज्य के हर हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिससे बाढ़ के आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों में प्रदेश में धुआंधार बारिश हुई है। बादल अभी भी कहीं जोरदार तो कहीं सामान्य तरीके से बरस रहे हैं।
बुंदेलखंड में सोनार नदी और धसान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोनार नदी का पानी पुल पर आ जाने से दमोह और छतरपुर के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। धसान नदी में अलग-अलग स्थानों पर फंसे सात लोगों को निकाला गया है। इसके अलावा दमोह-जबलपुर और दमोह-सागर के बीच पड़ने वाले नालों का जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की अन्य नदियों नर्मदा, बेतवा का भी जलस्तर बढ़ा है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के दौरान जबलपुर में 160 मिलीमीटर, दमोह में 250 मिलीमीटर, गुना में 110 मिलीमीटर, अशोकनगर में 90 मिलीमीटर, सतना, अनूपपुर और शिवपुरी में 70-70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications