कल से टर्मिनल 3 से व्यापारिक उड़ाने शुरू
कल से टर्मिनल 3 से व्यापारिक उड़ाने शुरू
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) के मुख्य संचालन अधिकारी एंड्रयू हैरिसन ने कहा, "हमने टर्मिनल 3 से जुड़े सभी संबंधित पक्षों की तैयारी का परीक्षण पूरा कर लिया है।" "इससे पहले 14 और 15 जुलाई को परीक्षण उड़ानों के समय भी हम पूरी तरह तैयार थे। हमने एयरलाइंस, मालवाहक, तेल कंपनियां, हवाई यातायात नियंत्रक, शुल्क मुक्त दुकानों और अन्य सभी एजेंसियों को तैयार पाया था।"
हैरिसन ने कहा कि हालांकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा बोर्डिग पास में बार कोडिंग में हल्की कमी देखी गई थी इस कमी को दूर किया गया है और टर्मिनल इमारत को पार्किंग से जोड़ने वाले रास्ते का काम भी पूरा कर लिया गया है।
टर्मिनल 3 को अब सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोला जा रहा है। अगस्त के अंत तक एयर इंडिया, जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइन्स की उड़ानों को टर्मिनल 3 पर भेजा जाएगा। छोटे बजट की उड़ान सेवाओं को टर्मिनल 2 से ही संचालित किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications