वैष्णो देवी धाम में लगे CCTV कैमरे
वैष्णो देवी धाम में लगे CCTV कैमरे
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मंदिर में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया। यह श्राइन बोर्ड जम्मू से लगभग 60 किलोमीटर दूर हिमालय की तलहटी में बसे वैष्णो माता के मंदिर का प्रबंधन करता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "निरंतर इस तरह की खबरें आ रही हैं कि आतंकवादी मंदिर परिसर को निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए यह उपाय किया गया है।"
सुरक्षा चाक-चौबंद
गौरतलब है कि जम्मू से 45 किलोमीटर दूर मंदिर के मुख्य शिविर कटरा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कटरा से 13 किलोमीटर दूर वैष्णो माता का यह मंदिर 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अधिकत्तर श्रद्धालु इस रास्ते से जाना पसंद करते हैं। सीसीटीवी कैमरे उन जगहों पर लगाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो जाती है। मंदिर जाने वाले रास्ते में वाणगंगा, औधकुआरी, सानजी चाट जैसे मुख्य स्थानों पर खुफिया कैमरों को लगाया गया है।
मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इन जगहों पर आराम के लिए या फिर भोजन के लिए रुकते हैं। वैष्णो माता के दर्शन के लिए हर वर्ष लगभग 80 लाख श्रद्धालु यहां आते हैं।













Click it and Unblock the Notifications