दलित परिवार के 3 सदस्यों की हत्या

हत्या धारदार हथियार से की गई है, मृतकों के गले और पेट में गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद भी एक कारण हो सकता है। पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद से घर से लापता मुखराम के बड़े बेटे शिवपाल (26 वर्ष) का इन हत्याओं के पीछे हाथ हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ होगा।
तिवारी के मुताबिक पड़ोसियों से पता चला है कि पिछले दिनों संपत्ति के बंटवारे को लेकर शिवपाल ने पूरे परिवार से झगड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications