मप्र में ट्रक से कार टकराई, 5 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात विदिशा से भोपाल जा रही एक कार सलामतपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ी चौराहे के करीब खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों के नाम संतोष साहू, वीरेंद्र,संदीप,वसंत और अमित हैं।
सलामतपुर थाने की पुलिस के अनुसार सभी मृतक विदिशा जिले के हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चार ने उपचार शुरू होने से पहले दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications