नाटो के हमले में 52 नागरिकों की मौत

काबुल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व में विदेशी बलों द्वारा राकेट से किए गए हमले में 52 नागरिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को राष्ट्रपति हामिद करजई के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि हेलमंड प्रांत में नाटो और आईएसएएफ के बलों ने हमला किया जिसमें महिलाओं एवं बच्चों सहित 52 नागरिक मारे गए।

बयान के अनुसार करजई ने हमले की तीव्र निंदा की और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा दलों से कहा कि वे अपने प्रयास तेज करें, ताकि सैन्य अभियानों में आम नागरिकों की हत्या रोकी जा सके।

प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता दाऊद अहमदी ने बताया कि हेलमंड के संगीन जिले में गत शुक्रवार को हमला किया गया था।

विदेशी बलों द्वारा आम नागरिकों की हत्या की खबर अफगानी राष्ट्रपति और उनके पश्चिमी देशों के समर्थकों के बीच मनमुटाव बढ़ने का मुख्य कारण बन गया है। इस घटना के विरोध में गलियों में प्रदर्शन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शुरुआती छह माह के दौरान हिंसक घटनाओं में कम से कम 1,074 नागरिक मारे जा चुके हैं और 1,500 घायल हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+