अयोध्या मामले पर फैसला सितंबर में
न्यायमूर्ति एस.यू.खान, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति धरमवीर शर्मा की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। खण्डपीठ ने कहा कि फैसला सितंबर के दूसरे सप्ताह में सुनाया जाएगा।
यह मामला पिछले 125 वर्षो से विभिन्न अदालतों में झूल रहा है।
इस मामले में सोमवार को अंतिम बहस हुई जो लगभग शाम सात बजे तक चली। पिछले दो दशकों के दौरान हिंदुओं की ओर से 54 गवाहों को अदालत में पेश किया गया, जबकि मुसलमानों की ओर से 33 गवाहों को पेश किया गया।
इस मामले से संबंधित याचिका इलाहाबाद की लखनऊ पीठ में 1955 में दर्ज की गई थी।
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी (बीएमएसी) के संयोजक जफरयाब गिलानी ने आईएएनएस से कहा, "इससे मुझे ढेर सारी संतुष्टि मिली है कि यह मामला अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा है। हमारा पक्ष बहुत मजबूत है और मैं बहुत आशान्वित हूं कि विवादित भूमि पर हमारे दावे की पुष्टि होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications