मेघालय और असम में भूकंप के 3 झटके
केंद्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मेघालय और असम में 12.43 बजे महसूस किए गए पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई जिसका केंद्र असम के बारपेटा क्षेत्र में था।
अधिकारी ने बताया कि मेघालय की राजधानी शिलांग में 7.52 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।
शिलांग में ही 8.16 बजे तीसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.4 थी। दोनों झटकों का केंद्र ऊपरी शिलांग के केंद्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से 22 किलोमीटर दूर स्थित था।
पूर्वोत्तर के सात राज्यों को भूकंप विज्ञानियों ने भूकंप के लिहाज से विश्व के छठें सबसे खतरनाक क्षेत्र के रूप में माना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications