हेंडरसन भारत में न्यूजीलैंड के नए उच्चायुक्त

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने मंगलवार को लिखा कि हेंडरसन तुर्की, इजरायल और जोर्डन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस समय वह विदेश और व्यापार मंत्रालय के पर्यावरण प्रभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर से वह अपनी नई भूमिका संभालेंगे। वह रुपर्ट हॉलबॉरो का स्थान लेंगे।

उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए विदेश मंत्री मरे मैकली ने कहा कि भारत, न्यूजीलैंड के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक बनने के रास्ते पर है और व्यापार समझौतों पर मौजूदा समय में बातचीत चल रही है जिसे बढ़ाया जाएगा।

वर्ष 2009 में 70.9 अरब डॉलर के निर्यात वृद्धि के साथ दोनों देशों के बीच का व्यापार एक अरब डॉलर को पार कर गया। वहीं, न्यूजीलैंड में भारतीय पर्यटकों और विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+