जम्मू एवं कश्मीर के कस्बे से कर्फ्यू हटा
सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के गाय तस्करों से संबंध होने के स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद उनको हटा दिया गया। उनके स्थान पर जम्मू पुलिस नियंत्रण कक्ष के एसएसपी जगदीश लाल को पद संभालने का आदेश दिया गया है।
गो तस्करी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सोमवार शाम को सांबा में कर्फ्यू लगाया गया था। झड़पों में एक पुलिस अधिकारी सहित कम से कम 30 लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोगों ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग जाम करके स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सांबा में ठहरे हुए उद्योग मंत्री सुरजीत सिंह सलथिया ने मंगलवार सुबह आईएएनएस से कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
सांबा जिले की विजयपुर विधानसभा के विधायक सलथिया और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार देविंदर सिंह राना को अब्दुल्ला ने स्थिति की समीक्षा के लिए भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications