लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

मान को श्रद्धांजलि देने के बाद विपक्षी दलों के सदस्य एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि विपक्ष की ओर से दिए गए कार्यास्थगन प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष महंगाई पर लोगों के 'दर्द' को समझते हुए इस मुद्दे पर तत्काल बहस चाहता है।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बार-बार सदस्यों से शांत होने की अपील की। परंतु हंगामा नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही दिन में 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।उधर, राज्यसभा में भी कमोबेश यही स्थिति रही। हंगामा थमता न देख सभापति हामिद अंसारी ने भी सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।












Click it and Unblock the Notifications