उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ा
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राज्य में 30 जुलाई को दोबारा मानसून सक्रिय होने के बाद व्यापक वर्षा होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
सोमवार शाम को राजधानी लखनऊ सहित अनेक इलाकों में लोगों ने बारिश का आनंद उठाया। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 80 मिलीमीटर बारिश सहारनपुर में दर्ज की गई।
बारिश की फुहारों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications