पाकिस्तान आतंकवाद को नीतिगत औजार बनाना बंद करे : भारत
नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। एक वेबसाइट द्वारा अमेरिका की गोपनीय सैन्य जानकारी जारी किए जाने के एक दिन बाद भारत ने मंगलवार को कहा कि इस्लामाबाद को एक नीतिगत औजार के रूप में आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद कर देना चाहिए।
इस जानकारी में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और अफगान तालिबान के बीच स्पष्ट संबंध होने की बात कही गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने विकीलीक्स द्वारा जारी की गई सूचना पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने पर संभवत: अमेरिकी सरकार के सूत्रों द्वारा तैयार की गई गोपनीय सूचना के बारे में मीडिया में आई खबरों को देखा है।"
प्रकाश ने कहा कि एक नीतिगत औजार के रूप में आतंकवाद को प्रायोजित करना पूरी तरह निंदनीय है और इस पर लगाम लगाया जाना चाहिए।
प्रकाश ने कहा, "पाकिस्तान नियंत्रित भूमि को आतंकी समूहों की नियुक्ति और उनके विकास के लिए इस्तेमाल करना और पड़ोसियों के खिलाफ आतंकी गतिविधि को बढ़ावा देना हर हाल में रोका जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications